{"_id":"6129cc7d8ebc3e14f15e3be3","slug":"government-selected-10-merchant-bankers-to-manage-lic-ipo-names-declered-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: एलआईसी का आईपीओ लाने के लिए चुने गए 10 मर्चेंट बैंकर, अगले महीने होगा नामों का एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फैसला: एलआईसी का आईपीओ लाने के लिए चुने गए 10 मर्चेंट बैंकर, अगले महीने होगा नामों का एलान
Sat, 28 Aug 2021 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:11 AM IST
सार
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पिछले महीने एलआईसी के आईपीओ प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
lic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने एलआईसी आईपीओ बेचने की कवायद तेज कर दी है। इस सिलसिले में केंद्र ने 10 मर्चेंट बैंकरों को चयनित किया है। सितंबर में इनके नामों के एलान की संभावना है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पिछले महीने एलआईसी के आईपीओ प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आईपीओ का संभावित साइज भारतीय बाजारों में बड़ा होने की उम्मीद है। सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी पेशकश के लिए मर्चेंट बैंकरों का चुनाव किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने जिन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, उनमें एसबीआईकैप्स, गोल्डमैन सैक्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप, बीओएफए सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेपी मॉर्गन, जेएम फाइनेंशियल, नोमुरा समेत अन्य बैंक शामिल हैं । शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आईपीओ से पहले का काम शुरू हो चुका है और हम सितंबर तक निवेशकों को इस ओर लाने के लिए नामों का एलान करेंगे।
विज्ञापन