{"_id":"5ddfdcf08ebc3e54d4470102","slug":"government-says-in-whatsapp-snooping-case-not-a-single-complaint-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप जासूसी पर अब तक नहीं मिली कोई शिकायत: रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
व्हाट्सएप जासूसी पर अब तक नहीं मिली कोई शिकायत: रविशंकर प्रसाद
Thu, 28 Nov 2019 08:12 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 28 Nov 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रौद्योगिकी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने व्हाट्सएप जासूसी मामले में आरोपों से घिरी सरकार का राज्यसभा में जम कर बचाव किया। कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने इस मसले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला कर सरकार से स्थिति साफ करने को कहा। इस पर जवाब देने खड़े हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, व्हाट्सएप जासूसी पर अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने विपक्ष से इस मामले में राजनीति नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रसाद ने सदन को बताया कि सरकार व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफार्म पर नागरिकों की निजता और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार इस व्यवस्था को और भी सुरक्षित करने का लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों को कही भी निजता का अधिकार नहीं है। प्रसाद ने कहा, जासूसी विवाद के इतने दिनों के बाद भी किसी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। यह साफ है कि इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रसाद ने साफ किया कि 31 अक्तूबर को मीडिया में खबर आई कि इस्रायली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए व्हाट्सएप पर जासूसी की गई। अगले ही दिन इसका संज्ञान लेते हुए दूरसंचार मंत्रालय ने व्हाट्सएप से चार दिन के भीतर जवाब मांगा है।
व्हाट्सएप ने सरकार को बताया कि अप्रैल-मई में इस बारे में पता चला और इसे तुरंत ठीक कर लिया गया। सरकार को यह जानकारी भी दी गई कि हैकर्स ने 121 भारतीयों के मोबाइल को निशाना बनाने की कोशिश की।
व्हाट्सएप ने बताया कि कुछ खतरा था जिसे दूर कर लिया गया है। अब इसमें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है। हालांकि विपक्ष मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। विपक्ष का कहना था कि सरकार जासूसी के मूल प्रश्न का जवाब नहीं दे रही है।