{"_id":"68da643040252da6c104daf3","slug":"government-reveals-rs-4-033-crore-worth-india-bhutan-railway-project-know-more-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bhutan: भारत ने भूटान के साथ दो सीमा पार रेल परियोजनाओं का किया एलान, ₹4033 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-Bhutan: भारत ने भूटान के साथ दो सीमा पार रेल परियोजनाओं का किया एलान, ₹4033 करोड़ होंगे खर्च
Mon, 29 Sep 2025 04:19 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:19 PM IST
सार
India-Bhutan: सरकार ने भारत और भूटान के बीच रेल दो नई रेल परियोजनाओं की जानकारी दी है। विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमापार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हो गई हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारत-भूटान के बीच बैठक से जुड़ी फाइल तस्वीर।
- फोटो : X/ @AIRNewsHindi
विस्तार
भारत ने सोमवार को भूटान के साथ दो नई रेल परियोजनाओं का एलान किया। सरकार ने बताया कि भूटान के शहरों समत्से और गेलेफू के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इन रेल परियोजनाओं की जानकारी दी। मिसरी ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमापार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "भारत और भूटान के बीच असाधारण विश्वास, पारस्परिक सम्मान और समझ का रिश्ता है।" रेल संपर्क स्थापित करने के लिए समझौते पर पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन
वैष्णव ने बताया कि ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के नेटवर्क से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि इस पर लगभग 4,033 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। रेल मंत्री ने कहा कि इस पहल के तहत 89 किलोमीटर लंबा रेलवे नेटवर्क बनाया जाएगा।