{"_id":"5fbf89acb59f31245f205534","slug":"government-may-take-decision-about-free-vaccination-drive-against-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार उठा सकती है कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का पूरा खर्च, बजट में एलान संभव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सरकार उठा सकती है कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का पूरा खर्च, बजट में एलान संभव
Thu, 26 Nov 2020 04:25 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 26 Nov 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine
- फोटो : pixabay
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हाल के कुछ दिनों में कोरोना मामलों में गिरावट आई थी, लेकिन एक बार फिर इसमें वृद्धि आई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए हैं। ऐसे में इस महामारी के खात्मे की सबसे बड़ी उम्मीद कोरोना वैक्सीन को लेकर कई खबरें आ रही हैं। कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन को सफल दुनिया में अनेक चर्चाएं और ट्रायल चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर रोडमैप बना लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सरकार कोरोना टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगी और आगामी बजट 2021 में इसके रोडमैप का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
500 अरब रुपये का बजट
एक अनुमान के मुताबिक भारत के प्रत्येक नागरिक को कोरोना वैक्सीन डोज देने पर छह से सात डॉलर यानी करीब 500 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। सरकार ने एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन लेने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सरकार ने 130 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए 500 अरब रुपये का बजट तय किया है।
विज्ञापन
वायरस के रोकथाम के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास
सरकार कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वैक्सीन का पूरा खर्च उठाने की योजना पर काम चल रहा है। विश्व बैंक ने कोरोना वायरस का टीका खरीदने, वितरित करने, जांच और उपचार में विकासशील देशों की मदद करने के लिए 12 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है, ताकि एक अरब लोगों के टीकाकरण में मदद मिल सके। भारतीय एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स ने भी कोल्ड चेन स्टोरेज स्थापित करने के लिए कमर कसी है।
विज्ञापन