तीन साल से लगातार घट रही है सरकारी नौकरियों की संख्या, कैसे मिलेगा आरक्षण का लाभ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से लगातार केंद्र सरकार और बैंकिंग क्षेत्र में नौकरियों के अवसर कम हो गए हैं। ऐसे में हाल ही में संसद द्वारा पारित किए गरीब आरक्षण कानून का लाभ सभी लोगों को कैसे मिलेगा यह सबसे बड़ा सवाल है। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधीन कार्मिक मंत्रालय के ताजा डाटा के अनुसार 2015 से 2017 के बीच नौकरियों के अवसर लगातार कम हुए हैं। यही हाल बैंकिंग क्षेत्र का भी है।
1.13 लाख नौकरियां थीं 2015 में
डाटा के अनुसार 2015 में जहां सरकारी नौकरी का आंकड़ा 1.13 लाख थीं वहीं 2017 में यह केवल 1 लाख 900 रह गई। तीन साल का यह डाटा कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी के जरिए एकत्र किया है।
इसी तरह का एक डाटा भारी उद्योग मंत्रालय की तरफ से भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार पब्लिक सेक्टर कंपनियों में भी नौकरियों के अवसर काफी घट गए हैं। पीएसयू कंपनियों में 2014 में करीब 16.91 लाख लोगों को नौकरियां मिली थीं, वो 2017 में केवल 15.23 लाख रह गईं।
हालांकि इस डाटा में राज्य सरकार, मंत्रालय व विभाग, वित्तीय संस्थान और केंद्र व राज्यों के आधीन विश्वविद्यालयों को शामिल नहीं किया गया है।
बैंकों में अधिकारी पद बढ़े, क्लर्क की नौकरियां घटी
ऐसा ही कुछ हाल बैंकिंग क्षेत्र में भी देखने को मिला है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सरकारी बैंकों में भी अधिकारी के पद पर तो नौकरियों के अवसर बढ़े हैं, लेकिन क्लर्क व इससे नीचे के स्तर पर काम करने वालो की संख्या में कमी देखने को मिली है।
अधिकारी पद पर नौकरी लेने वालों की संख्या में 4.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं क्लर्क व इससे नीचे के पदों पर नौकरियों की संख्या में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
ऐसे लगातार घटती गईं नौकरियां
अब हम आपको वो आंकड़ा बताने जा रहे हैं, जिसके अनुसार 2015 से 2017 के बीच कैसे सरकारी नौकरियों में कमी होती गई...बैंक में ऐसे कम और बढ़ी नौकरियां
2014-15
अधिकारी 7,29,964
क्लर्क 3,76,608
कनिष्ठ वर्ग 1,84,970
कुल 12,91,542
2015-16
अधिकारी 7,71,064
क्लर्क 3,61,531
कनिष्ठ वर्ग 1,68,339
कुल 13,00,934
2016-17
अधिकारी 8,28,594
क्लर्क 3,60,381
कनिष्ठ वर्ग 1,60,916
कुल 13,49,916
केंद्र व रेलवे में ऐसे कम हुई नौकरियां
साल यूपीएससी एसएससी आरआरबी कुल2016-17 5,735 68,880 26,318 1,00,933
2015-16 6,886 25,138 79,803 1,11,807
2014-15 8,272 58,066 47,186 1,13,524