फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government can look to provide tax deduction for employees working from home according to PWC India

बजट 2021 में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को मिले कर कटौती का लाभ: Pwc इंडिया

Fri, 22 Jan 2021 01:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 22 Jan 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
government can look to provide tax deduction for employees working from home according to PWC India
work from home - फोटो : pixabay

सलाहकार फर्म पीडब्ल्यूसी इंडिया ने कहा कि सरकार को आगामी बजट में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को कर कटौती का लाभ देने पर विचार करना चाहिए। उसका मानना है कि इस कदम से बाजार में मांग को बढ़ावा मिलेगा, जैसा कि सरकार चाहती है। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूसी इंडिया के वरिष्ठ कर पार्टनर राहुल गर्ग ने एक बजट पूर्व सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि मांग को बढ़ाने के लिए आम लोगों के हाथ पर ज्यादा धन छोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'एक स्पष्ट सोच यह है कि छोटे और मझोले करदाताओं को, खासतौर से कोविड-19 के मद्देनजर, कर में राहत दी जाए, खासतौर से घर से काम करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए।' 
विज्ञापन


इस तरह बचेगा ज्यादा धन
उन्होंने कहा कि वे घर से काम करने के दौरान जो भी खर्च कर रहे हैं, जो कार्यालय में काम करने के दौरान नियोक्ता द्वारा किया जाता, तो उस व्यय को उनके वेतन से घटाया जा सकता है, जिससे उनका कर बचेगा और उनके हाथ में ज्यादा धन बचेगा। पिछले साल की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की नीति अपनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के पास बचेगा धन, तो बाजार में बढ़ेगी मांग
गर्ग ने कहा कि ऐसा उपाय पूरी तरह न्यायसंगत होगा, क्योंकि यदि व्यवसाय उस खर्च को उठाते तो उनके खातों में यह कटौती योग्य व्यय होता। उन्होंने कहा ऐसे में आज वह कटौती योग्य राशि वेतनभोगी व्यक्तियों के खातों में होगी, और इस तरह राजस्व में किसी तरह की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के पास ज्यादा धन बचेगा, तो बाजार में मांग भी बढ़ेगी। 


सीमा शुल्क में वृद्धि की गुंजाइश नहीं 
जैन ने आगे कहा कि भारत में तय समय से अधिक समय तक रहने वाले लोगों के लिए कानून में संशोधन होना चाहिए, क्योंकि ऐसे में उन्हें भारत का निवासी मानकर, उन पर अनावश्यक कर भार डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क में वृद्धि की बहुत गुंजाइश नहीं है और साथ ही पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में कमी की कोई संभावना भी नहीं लगती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed