फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government asks 59 Chinese apps including tiktok to answer 70 odd questions

ब्लॉक की गई 59 चीनी एप्स से सरकार ने पूछे 70 सवाल, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब

Fri, 10 Jul 2020 12:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Government asks 59 Chinese apps including tiktok to answer 70 odd questions
TikTok (Symbolic)

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत भारत सरकार ने जिन 59 एप्स को ब्लॉक किया था, उन्हें सरकार ने सवालों की एक विस्तृत सूची दी है, जिनका उन्हें तीन सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा। ये 59 एप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। इसलिए इन्हें ब्लॉक किया गया था।

विज्ञापन


टिकटॉक, हेलो और शाओमी जैसी कंपनियों से जवाब मांगा गया है। इनसे डाटा मैनेजमेंट के तरीकों सहित कई तरह के मुद्दों के बारे में जानकारी मांगी गई हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि प्रश्नावली में लगभग 70 प्रश्न हैं, और विभिन्न प्रश्नों में से ऐसे हैं जो अनधिकृत डाटा एक्सेस के माध्यम से जासूसी व निगरानी के लिए कमजोर सुरक्षा सुविधाओं वाले कंपनियों द्वारा अनधिकृत डेटा एक्सेस के बारे में विवरण मांगते हैं। आईटी मंत्रालय द्वारा प्रश्न भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा कि, 'हमें सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संदेश प्राप्त हुआ है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें जवाब देने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे उपयोगकर्ताओं के डाटा की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करना हमेशा से रहा है और यह हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल भारत सरकार को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली थी, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते थी। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे।


इन चीनी एप्स पर लगा प्रतिबंध
टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit,  कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beauty Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo समेत 59 एप बंद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed