फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gov Hike Central Employees Dearness Allowance by 3% cabinet clears

DA Hike: केंद्रीय कर्मियों का डीए बढ़ा, 1 करोड़ 18 लाख कर्मचारियों व पेंशनधारकों को मिला दिवाली का तोहफा

Wed, 01 Oct 2025 02:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

Cabinet Decision: सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Gov Hike Central Employees Dearness Allowance by 3% cabinet clears
डीए में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

विज्ञापन


सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि कैबिनेट ने 49.2 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए डीए/डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन

इसके साथ यह दर मूल वेतन और पेंशन के 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्तूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि डीए और डीआर में वृद्धि के कारण राजकोष पर कुल मिलाकर 10,083.96 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की लागत आएगी। यह वृद्धि 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है।




सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी। महंगाई भत्ते में इजाफे के बाद ₹30,000 मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने ₹900 अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं ₹40,000 वेतन वाले कर्मचारी को ₹1,200 अतिरिक्त मिलेंगे। तीन महीनों में, बकाया राशि कुल ₹2,700 से ₹3,600 होगी। डीए में बढ़ोतरी त्योहारों के समय मौके पर केंद्रीय कर्मियों को राहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed