{"_id":"662f73f30238557ddc08f2fd","slug":"google-layoffs-sundar-pichai-led-company-fires-entire-python-team-for-cheaper-labour-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Layoffs: गूगल में खत्म नहीं हो रहा छंटनी का सिलसिला, अब कंपनी की इस टीम में नौकरी जाने की आई खबर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Google Layoffs: गूगल में खत्म नहीं हो रहा छंटनी का सिलसिला, अब कंपनी की इस टीम में नौकरी जाने की आई खबर
Mon, 29 Apr 2024 03:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:49 PM IST
सार
Google Layoffs: गूगल ने पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली कंपनी ने अब 'सस्ते' श्रम को प्राथमिकता देते हुए अपनी पूरी पायथन टीम को निकाल दिया है।
विज्ञापन
Google Circle to Search
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल ने पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली कंपनी ने अब 'सस्ते' श्रम को प्राथमिकता देते हुए अपनी पूरी पायथन टीम को निकाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने कंपनी की श्रम लागत कम करने के लिए अमेरिका के बाहर के कर्मचारियों को बहाल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इससे पहले बिजनेस इनसाइडर ने हाल ही में खुलासा किया था कि गूगल ने अपने रियल एस्टेट और वित्त विभागों में नौकरियों में कटौती की है। इससे गूगल की ट्रेजरी, बिजनेस सर्विसेज और रेवेन्यू कैश ऑपरेशंस जैसी टीमें प्रभावित हुई। गूगल के वित्त प्रमुख रूथ पोराट ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर कहा था कि कि पुनर्गठन का फैसला बैंगलोर, मैक्सिको सिटी और डबलिन में कंपनी के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए है।
विज्ञापन
इसके अलावा, गूगल ने जनवरी में भी कई टीमों में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिसमें इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और सहायक टीमें शामिल थीं।