फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google CEO Sundar Pichai interview talks about favourite food news in hindi

Sunder Pichai: दिल्ली-मुंबई और बंगलूरू में क्या है सुंदर पिचई का पसंदीदा खाना, गूगल CEO ने खास अंदाज में बताया

Sun, 19 May 2024 09:20 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 May 2024 09:20 AM IST
सार

साक्षात्कार में बॉलीवुड की फिल्म 3-इडियट्स पर भी बात की गई। सुंदर पिचई ने बताया कि असली सफलता चीजों की गहरी समझ रखने में होती है। इसे समझाने के लिए उन्होंने फिल्म के मोटरसाइकिल दृश्य का संदर्भ दिया।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai interview talks about favourite food news in hindi
सुंदर पिचाई - फोटो : ANI

विस्तार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने एओस कंपनी के संस्थापक वरुण मैया के साथ एक साक्षात्कार में अपने निजी जीवन की एक झलक पेश की। इस साक्षात्कार में उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजन का भी खुलासा किया। उनसे (पिचई) जब उनके पसंदीदा भारतीय भोजन के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में भारत के तीन मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से एक-एक व्यंजन का नाम बताया। 
विज्ञापन


सुंदर पिचई ने बताया अपना पसंदीदा खाना
सुंदर पिचई ने बताया कि जब वह बंगलूरू में होते हैं तो उन्हें डोसा खाना बहुत पसंद है। दिल्ली में उन्हें छोले भटूरे खाना पसंद है और मुंबई में उनका पसंदीदा व्यंजन पाव-भाजी है। उन्होंने कहा, "जब यह बंगलूरू होगा, तो मुझे यहां डोसा मिलेगा। यह मेरा पसंदीदा व्यंजन है। अगर यह दिल्ली है तो मुझे यहां के छोले बटूरे पसंद है। मुंबई में मैं पाव-भाजी के साथ जाना चाहूंगा।"
विज्ञापन


3-इडियट्स का भी किया जिक्र
इस साक्षात्कार में बॉलीवुड की फिल्म 3-इडियट्स पर भी बात की गई। सुंदर पिचई ने बताया कि असली सफलता चीजों की गहरी समझ रखने में होती है। इसे समझाने के लिए उन्होंने फिल्म के मोटरसाइकिल दृश्य का संदर्भ दिया। प्रतिस्पर्धी परीक्षा मानसिकता को लेकर पूछे गए सवाल पर पिचई ने कहा, "मुझे लगता है कि असली सफलता चीजों को गहराई तक समझने से मिलती है।" उन्होंने यह विशेष रूप से एफएएएनजी के आवेदकों के लिए कहा। बता दें कि एफएएएनजी अमेरिकी तकनीक दिग्गजों का एक संक्षिप्त शब्द है, इसका मतलब फेसबुक, अमेजन, एपल नेटफ्लिक्स और गूगल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3-इडियट्स का जिक्र करते हुए पिचई ने कहा, "आपको मालूम होगा कि फिल्म में एक दृश्य है, जहां वे आमिर खान से मोटर की परिभाषा पूछते हैं। इसका एक संस्करण है, जिसमें बताया गया है कि मोटर क्या है। इसके अलावा एक और संस्करण है, जिसमें आप वास्तव में समझते हैं कि मोटर क्या है।" सुंदर पिचई जैसी शख्सियत का इस फिल्म के बारे में जिक्र करना, वह भी रिलीज के लगभग 15 साल बाद। यह साबित करता है कि फिल्म का लोगों के ऊपर काफी गहरा असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed