फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   good news: For the first time in nearly 150 years, India's economy surpasses that of United Kingdom

150 वर्षों में पहली बार भारत की जीडीपी ब्रिटेन से आगे

Mon, 19 Dec 2016 09:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
 good news: For the first time in nearly 150 years, India's economy surpasses that of United Kingdom
जीडीपी में ब्रिटेन से आगे भारत - फोटो : getty

भारत ने ब्रिटेन को 150 वर्षों में पहली बार सकल घरेलू विकास दर में मात दी है। इसे ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने और भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक वृद्धि से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


फोर्ब्स मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 25 वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ी है, वहीं, पिछले 12 महीनों में पाउंड डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन की जीडीपी से भारत की जीडीपी के आगे निकलने के कयास 2020 तक लगाए जा रहे थे। लेकिन साल भर से पाउंड डॉलर के मुकाबले करीब 20 फीसदी कमजोर रहा और भारत जीडीपी में उससे आगे निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक लगाए जा रहे थे इस उपलब्धि के कयास

 good news: For the first time in nearly 150 years, India's economy surpasses that of United Kingdom

फॉरेक्स मार्केट की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान मुद्रा दर के हिसाब से भारत की जीडीपी 2.25 लाख करोड़ डॉलर यानी 153 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.31 लाख करोड़ डॉलर यानी 156 लाख करोड़ रुपए का था। डेढ़ सौ वर्षों में भारत पहली दफा ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के करीब आया और उससे आगे भी निकल गया।

जानकारों की मानें तो 1991 में ग्लोबलाइजेशन अपनाने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। वहीं, ब्रेक्जिट के बाद से ब्रिटेन की अर्थवस्था कमजोर होती गई।  

दो दिन पहले तक भारत जीडीपी में दुनिया में 7वें स्थान पर था और ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भारत की जीडीपी की तारीफ में कहा अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद भारत पांचवां सबसे ज्यादा जीडीपी वाला देश बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed