फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   good news for many central employees that they will get dearness allowance benefit from july

खुशखबर : लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी महंगाई भत्ते की बकाया तीनों किस्तें

Wed, 10 Mar 2021 11:51 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 10 Mar 2021 11:51 AM IST
सार

  • केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर
  • एक जुलाई 2021 से बकाया महंगाई भत्ता दिया जाएगा
  • संसद में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

विज्ञापन
good news for many central employees that they will get dearness allowance benefit from july
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों को एक जुलाई 2021 से पूरा महंगाई भत्ता दिया जाएगा और बकाया महंगाई भत्ता को भी बहाल किया जाएगा। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता की तीन किस्तों बकाया जुलाई 2021 में मिल जाएगा। बता दें कि कोरोना संकट की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तीन किस्तों को रोक लिया था, जिसमें एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2021 और एक जनवरी 2021 की किस्त शामिल है। 
विज्ञापन


वित्त राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में अनुराग ठाकुर ने बताया कि जब भी भविष्य में एक जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते की किस्त देने का फैसला होगा, बाकी तीन किस्तों की बहाली भी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में जानकारी दी कि महंगाई भत्ते की तीन किस्तें ना देने से सरकार ने करीब 37,530.08 करोड़ रुपये बचाए। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 17 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलता है। 






यह जुलाई 2019 से तय है और जनवरी 2020 में इसमें संशोधन होना था। हालांकि कोरोना की वजह से इसमें संशोधन नहीं हो पाया। पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता चार फीसदी से बढ़ाकर 21 फीसदी करने पर मंजूरी दे दी थी लेकिन इसे अभी तक बढ़ाया नहीं गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed