फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good News for EPFO Subscribers: Auto Settlement Limit for Advance Claims Increased to ₹5 Lakh

EPFO: ईपीएफओ ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अग्रिम दावों के लिए ऑटो सेटलमेंट की सीमा एक लाख से बढ़कर पांच लाख हुई

Tue, 24 Jun 2025 04:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 24 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

EPFO: ईपीएफओ ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले से ईपीएफओ सदस्यों को अचानक जरूरत पड़ने पर तेजी से पैसे मिल सकेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Good News for EPFO Subscribers: Auto Settlement Limit for Advance Claims Increased to ₹5 Lakh
pf epfo new - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ईपीएफओ ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले से ईपीएफओ सदस्यों को अचानक जरूरत पड़ने पर तेजी से पैसे मिल सकेंगे। विभाग की ओर से दी गई इस सुविधा का लाभ लाखों सदस्यों को मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईपीएफओ ने सदस्यों को त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान पहली बार अग्रिम दावों के ऑटो-सेटलमेंट की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए एक और अच्छी खबर खबर है। अब भुगतान की राशि का दावा करना पहले की तुलना में आसान हो गया हो गया है और इसके लिए चेक लीफ या पासबुक की जरूरत नहीं रह गई है। श्रम विभाग ने अपने एक्स हैंडल पर भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने लिखा है, "सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब अपना दावा दाखिल करना हुआ आसान - अब चेक लीफ या बैंक पासबुक की तस्वीरें अपलोड करने की ज़रूरत नहीं। नई सरलीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ, अब आप बस कुछ ही क्लिक में अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। यह तेज, परेशानी मुक्त है, और आपका समय बचाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

जल्द ही एटीएम और यूपीआई से पैसे निकालने की भी मिलेगी सुविधा

सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ के ग्राहक जल्द ही अपने बैंक खातों को ईपीएफ से जोड़ने के बाद एटीएम या यूपीआई जैसे अन्य तरीकों से अपने खाते से सीधे अपने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की निकासी कर सकेंगे।

एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा फ्रीज कर दिया जाएगा तथा एक बड़ा हिस्सा यूपीआई या एटीएम डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न तरीकों का उपयोग करके बैंक खाते के माध्यम से निकाला जा सकेगा। सूत्र ने यह भी कहा कि इस प्रणाली को लागू करने में कुछ सॉफ्टवेयर चुनौतियां हैं, जिन्हें हल किया जा रहा है।

वर्तमान में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को अपने ईपीएफ धन तक पहुंचने के लिए निकासी दावों के लिए आवेदन करना पड़ता है, जो कि काफी समय लेने वाला काम है। स्वतः निपटान मोड के अंतर्गत, आवेदन पत्र दाखिल करने के तीन दिनों के भीतर निकासी दावों का निपटान, बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जाता है।

मंगलवार को इस ऑटो-सेटलमेंट मोड की सीमा मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई। इससे बड़ी संख्या में ईपीएफओ सदस्यों को बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास के प्रयोजनों के लिए तीन दिनों के भीतर अपने ईपीएफ धन का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।

ईपीएफओ, जिसके 7 करोड़ से अधिक सदस्य हैं, ने वित्तीय संकट का सामना करने वालों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान पहली बार अग्रिम दावों का ऑनलाइन स्वत: निपटान शुरू किया था। हालांकि, सभी सदस्यों को अपने ईपीएफ तक पहुंच के लिए दावा दायर करना होगा।

नई प्रणाली इस समय लेने वाली प्रक्रिया से बचने और ईपीएफओ का बोझ कम करने के लिए विकसित की जा रही है, क्योंकि हर साल 5 करोड़ से अधिक दावे, जिनमें से ज्यादातर ईपीएफ निकासी के लिए होते हैं, निपटाए जाते हैं।



सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ अपने सदस्यों को ईपीएफ खातों से सीधे पैसा निकालने की अनुमति नहीं दे सकता, क्योंकि संस्था के पास कोई बैंकिंग लाइसेंस नहीं है। हालांकि, सूत्र ने कहा कि सरकार ईपीएफओ की सेवाओं को बैंकों के बराबर सुधारना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed