{"_id":"5ff98010e08a2c051c3d8d02","slug":"good-news-for-economy-fuel-demand-rises-at-11-month-high-for-consecutive-fourth-month-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ रही है अर्थव्यवस्था, लगातार चौथे महीने बढ़ी ईंधन की मांग, 11 माह के उच्चस्तर पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रफ्तार पकड़ रही है अर्थव्यवस्था, लगातार चौथे महीने बढ़ी ईंधन की मांग, 11 माह के उच्चस्तर पर
Sat, 09 Jan 2021 03:36 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 09 Jan 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर में लगातार चौथे महीने बढ़ी ईंधन की मांग
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की ईंधन की मांग में दिसंबर में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी हुई है। आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू होने से ईंधन की खपत दिसंबर में 11 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, यह कोविड-19 के पूर्व के स्तर से अभी दो फीसदी कम है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2020 में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल मांग सालाना आधार पर घटकर 1.85 करोड़ टन रह गई। एक साल पहले समान महीने में यह 1.89 करोड़ टन थी।
विज्ञापन
लगातार चौथे महीने बढ़ी मांग
परिवहन और कारोबारी गतिविधियां शुरू होने से दिसंबर में ईंधन की खपत माह-दर-माह आधार पर लगातार चौथे महीने बढ़ी है। नवंबर 2020 में देश में ईंधन की खपत 1.78 करोड़ टन रही थी। पेट्रोल की खपत सितंबर में कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंची थी। वहीं डीजल की खपत अक्तूबर में सामान्य हुई थी। हालांकि, नवंबर में इसकी मांग में फिर गिरावट आई। दिसंबर में भी इसकी मांग घटी है। अक्तूबर में डीजल की मांग सालाना आधार पर 7.4 फीसदी बढ़ी थी। नवंबर में यह 6.9 फीसदी और दिसंबर में 2.7 फीसदी घटकर 71.8 लाख टन रह गई। हालांकि, माह-दर-माह आधार पर डीजल की मांग मामूली सुधरी है। नवंबर में यह 70.4 लाख टन रही थी।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन की शुरुआत से शुरू हुई वृद्धि
कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में ईंधन की मांग 49 फीसदी घटी थी। 69 दिन के राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाउन के बाद स्थानीय और राज्यस्तर पर भी अंकुश लगाए। हालांकि, बाद में इन अंकुशों में धीरे-धीरे ढील दी गई। नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अंकुश अभी कायम हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत से ईंधन की खपत में वृद्धि शुरू हुई। लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान अभी बंद हैं। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन अभी सामान्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में सिर्फ LPG की बढ़ी मांग
एलपीजी एकमात्र ईंधन है जिसकी मांग लॉकडाउन में भी बढ़ी थी। सरकार ने गरीब परिवारों को रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त दिए थे। दिसंबर में एलपीजी की मांग 7.4 फीसदी बढ़कर 25.3 लाख टन पर पहुंच गई। विमान ईंधन एटीएफ की मांग दिसंबर में सालाना आधार पर 41 फीसदी घटकर 4,28,000 टन रह गई। माह-दर-माह आधार पर एटीएफ की मांग में 13.5 फीसदी का सुधार हुआ।