{"_id":"5864f21f4f1c1b265eeeb9e8","slug":"gold-up-by-150-per-10-gram-amidst-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार खरीद से सोने की चमक बरकरार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
लगातार खरीद से सोने की चमक बरकरार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Gold Souk
सोने में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सोने में मजबूती का रुख रहा। सकारात्मक वैश्विक रुझान और स्थानीय ज्वेलरों की ओर से खरीद जारी रहने से सोने का मूल्य 150 रुपये तेज होकर 28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ी लिवाली के चलते चांदी भी 400 रुपये तेज होकर 39,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
वैश्विक तौर पर सिंगापुर में सोना 0.68 फीसदी बढ़कर 1,149.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.16 फीसदी बढ़कर 16.16 डॉलर प्रति औंस हो गई।