{"_id":"5de65a708ebc3e54893c5e2a","slug":"gold-prices-rises-by-80-rupees-silver-by-101-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 80 रुपये महंगा हुआ, चांदी भी 101 रुपये चमकी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सोना 80 रुपये महंगा हुआ, चांदी भी 101 रुपये चमकी
Tue, 03 Dec 2019 06:22 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये महंगा होकर 38,789 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। हालांकि, रुपये में मजबूती के कारण सोने का लाभ सिमट गया। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 101 रुपये महंगी होकर 45,826 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमतों में यह तेजी देखी गई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 80 रुपये के लाभ में था, लेकिन रुपये में मजबूती और कमजोर घरेलू मांग के कारण सोने का लाभ सीमित रहा।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में सोना 1,463 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.91 डॉलर प्रति औंस रही। सोना सोमवार को 38,709 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।