{"_id":"6380c3d3c7741d2e1b691078","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-november-25-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना 270 रुपये गिरा, चांदी 705 रुपये लुढ़की","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना 270 रुपये गिरा, चांदी 705 रुपये लुढ़की
Fri, 25 Nov 2022 07:02 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:02 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 270 रुपये गिरकर 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 705 रुपए की गिरावट के साथ 61,875 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 270 रुपये गिरकर 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबार में सोना 53,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 705 रुपए की गिरावट के साथ 61,875 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, 'मजबूत रुपये और रिस्क-ऑन सेंटीमेंट का घरेलू सोने की कीमतों पर असर पड़ा।' परमार ने कहा कि डॉलर में कमजोरी के बीच नवंबर में सर्राफा करीब 8 फीसदी चढ़ा है। डॉलर की व्यापक कमजोरी और एशियाई मुद्राओं के अनुरूप शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 81.54 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी के अनुसार, "फेड की बैठक के मिनटों के बाद सोना एक व्यापक रेंज में कारोबार करता दिखा और अस्थिरता कम रही।" अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,752.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी गिरावट के साथ 21.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन