फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today january 03 2023

Gold Silver Price Today: सोना 506 रुपये उछला, चांदी 1374 रुपये मजबूत हुई

Tue, 03 Jan 2023 07:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 03 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 506 रुपये की तेजी के साथ 55,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,434 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। चांदी भी 1,374 रुपये की तेजी के साथ 71,224 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today january 03 2023
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 506 रुपये की तेजी के साथ 55,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,434 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। चांदी भी 1,374 रुपये की तेजी के साथ 71,224 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक के अनुसार, “कॉमेक्स हाजिर सोने की कीमतों में मंगलवार को शुरुआती एशियाई घंटों में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। सुरक्षित निवेश मांग से पीली धातु की कीमतों में तेजी आई। विदेशी बाजार में सोना हरे निशान के साथ 1,843 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 24.37 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।”

विज्ञापन

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली नवीनतम नीतिगत बैठक के ब्योरे पर बाजार का ध्यान केंद्रित होने के कारण सोने की कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, “फेडरल रिजर्व की दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा का ब्योरा बुधवार को जारी होने वाला है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed