फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 14 2022

Gold Silver Price Today: महंगाई घटने की खबर के बाद सोना 318 रुपए मजबूत हुआ; चांदी 682 रुपये उछली

Wed, 14 Dec 2022 06:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 318 रुपये बढ़कर 54,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।  इस दौरान चांदी भी 682 रुपये की तेजी के साथ 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 14 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 318 रुपये बढ़कर 54,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 54,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए बंद हुई थी। इस दौरान चांदी भी 682 रुपये की तेजी के साथ 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति की उम्मीद से नरम होने के कारण पिछले सत्र में कीमतों में पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद एशियाई बाजार में सोने की कीमतें स्थिर रहीं।"
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,808.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत 23.70 डॉलर प्रति औंस थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी के अनुसार सीपीआई डेटा जारी होने के बाद डॉलर इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग छह महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि बेंचमार्क यूएस ट्रेजरी भी फिसल गई। बाजार का ध्यान अब फेड के दर वृद्धि के फैसले पर केंद्रित है, जो कि 14 दिसंबर को आने निर्धारित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट व वीपी जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की कीमतें 54500 से ऊपर सकारात्मक रहीं और पिछले 24 घंटों में मजबूती से बढ़ीं क्योंकि कम सीपीआई डेटा फेड के लिए ब्याज दरों की गति को धीमा करने के मजबूत संकेत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed