{"_id":"6399c95e18f55a6c644decf5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-december-14-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: महंगाई घटने की खबर के बाद सोना 318 रुपए मजबूत हुआ; चांदी 682 रुपये उछली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: महंगाई घटने की खबर के बाद सोना 318 रुपए मजबूत हुआ; चांदी 682 रुपये उछली
Wed, 14 Dec 2022 06:32 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:32 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 318 रुपये बढ़कर 54,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 682 रुपये की तेजी के साथ 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 318 रुपये बढ़कर 54,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 54,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए बंद हुई थी। इस दौरान चांदी भी 682 रुपये की तेजी के साथ 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति की उम्मीद से नरम होने के कारण पिछले सत्र में कीमतों में पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद एशियाई बाजार में सोने की कीमतें स्थिर रहीं।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,808.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत 23.70 डॉलर प्रति औंस थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी के अनुसार सीपीआई डेटा जारी होने के बाद डॉलर इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग छह महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि बेंचमार्क यूएस ट्रेजरी भी फिसल गई। बाजार का ध्यान अब फेड के दर वृद्धि के फैसले पर केंद्रित है, जो कि 14 दिसंबर को आने निर्धारित हैं।
विज्ञापन
एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट व वीपी जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की कीमतें 54500 से ऊपर सकारात्मक रहीं और पिछले 24 घंटों में मजबूती से बढ़ीं क्योंकि कम सीपीआई डेटा फेड के लिए ब्याज दरों की गति को धीमा करने के मजबूत संकेत देता है।