फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना ने 440 रुपये की छलांग लगाई, चांदी 1050 रुपये उछली

Fri, 09 Jun 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 440 रुपये उछलकर 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,050 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 440 रुपये उछलकर 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,050 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''एशियाई बाजारों में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी रही और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 440 रुपये की तेजी के साथ 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी।" विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,964 डॉलर प्रति औंस और 24.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि साप्ताहिक बेरोजगारी के दावों में तेजी के बाद डॉलर में गिरावट आई, जिससे उम्मीद बढ़ी कि अमेरिकी ब्याज दरों में शिखर के करीब पहुंचने से कीमती धातुओं में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed