{"_id":"642ec78ff7c27b401d0db844","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 370 रुपये की गिरावट, चांदी 260 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 370 रुपये की गिरावट, चांदी 260 रुपये मजबूत हुई
Thu, 06 Apr 2023 06:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:58 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान चांदी 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।"
विज्ञापन
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,015 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 24.88 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एशियाई कारोबारी घंटों में गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन