फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना 2000 रुपये उछलकर 94150 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी में दिखी नरमी

Tue, 01 Apr 2025 07:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यह करीब दो महीने में सबसे तेज वृद्धि है। आइए जानें सर्राफ बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

स्टॉकिस्टों और आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार यह करीब दो महीने में सबसे तेज वृद्धि है। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार शेयर बाजारों में गिरावट के बीच वैकल्पिक निवेश के रूप में मांग बढ़ने से विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी दिखी। लगातार चौथे दिन मजबूती बरकरार रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपए की तेजी के साथ 93,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 91,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


₹2000 Notes: 2000 के नोटों पर आरबीआई का बड़ा खुलासा, नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन सामने आया यह आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमत में पिछली एक दिन की रिकॉर्ड बढ़ोतरी 10 फरवरी को दर्ज की गई थी। उस दौरान इसमें 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इस साल अब तक पीली धातु की कीमत 1 जनवरी के 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 14,760 रुपये या 18.6 प्रतिशत उछल चुकी है।

इस बीच, चांदी की कीमतों में तीन दिन की तेजी थम गई और मंगलवार को यह 500 रुपये घटकर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। शुक्रवार को यह सफेद धातु 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रहे।

वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 683 रुपए बढ़कर 91,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर चढ़कर 3,149.03 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

Market Closing:  बाजार में 2020 के बाद वित्तीय वर्ष की सबसे खराब शुरुआत, सेंसेक्स 1390 तो निफ्टी 353 अंक गिरा


कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, "सोने की कीमतें लगातार चौथे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। ऐसा अमेरिकी टैरिफ के कारण पैदा हुई चिंताओं के कारण हुआ है। राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से बुधवार को घोषित किए जाने वाले सभी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए जाने वाले टैरिफ नेवैश्विक आर्थिक अस्थिरता की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।"

ब्रोकरेज फर्म ने एक नोट में कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रम्प के अस्थिर रुख के कारण सोने की सुरक्षित मांग बढ़ रही है। इसके अलावा, कॉमेक्स सोना वायदा 3,177 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "निवेशकों का मानना है कि टैरिफ के कारण अमेरिकी आर्थिक विकास में मंदी के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व को जल्द ही ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला फिर से शुरू करना पड़ेगा। इससे व्यापारियों की धारणा मजबूत होगी और सोने में और तेजी आएगी।" इसके अतिरिक्त एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 0.74 प्रतिशत घटकर 33.83 डॉलर प्रति औंस रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed