फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में तीन दिन की गिरावट रुकी, 570 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Mon, 23 Dec 2024 06:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Dec 2024 06:23 PM IST
सार

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बाद स्टॉकिस्टों और निवेशकों की लिवाली से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 570 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 1,850 रुपए की तेजी के साथ 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख के बाद स्टॉकिस्टों और निवेशकों की लिवाली से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 570 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शुक्रवार को यह बहुमूल्य धातु 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन

सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी में भी तेजी

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 1,850 रुपए की तेजी के साथ 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह सफेद धातु 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी सोमवार को 570 रुपये उछलकर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले सत्र में शुक्रवार को यह 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि चालू शादी-ब्याह के सीजन के लिए स्टॉकिस्टों और आभूषण विक्रेताओं की ओर से की गई खरीदारी से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी को समर्थन मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 48 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,372 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी चांदी का अनुबंध 637 रुपये या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 89,029 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 6.70 डॉलर प्रति औंस या 0.25 प्रतिशत गिरकर 2,638.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

सोने और चांदी की कीमतें एक महीने और साढ़े तीन महीने के निचले स्तर से उबरीं

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, "अत्यधिक अस्थिर सत्र में सोने और चांदी की कीमतें एक महीने और साढ़े तीन महीने के निचले स्तर से उबर गईं। डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में मुनाफावसूली देखी गई, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला।"

हालांकि, एशियाई कारोबारी सत्र में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.72 प्रतिशत बढ़कर 30.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि वृहद मोर्चे पर, अमेरिकी सेंट्रल बैंक के उपभोक्ता विश्वास के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा को और गति मिलेगी।



मिराए एसेट शेयरखान के फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह के अनुसार, बहुत ही अल्पावधि में सोने के थोड़े सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। हालांकि, अमेरिका में तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर और खुदरा बिक्री (नवंबर) के शानदार आंकड़े तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख से तेजी पर लगाम लगेगी। सिंह ने कहा कि ईटीएफ प्रवाह भी ज्यादा उत्साहजनक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed