फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1400 रुपये बढ़कर 74150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 3150 रुपये उछली

Tue, 20 Aug 2024 07:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 20 Aug 2024 07:36 PM IST
सार

Gold Silver Price: राजधानी दिल्ली के बाजार में सोने की कीमतों में पिछले एक महीने में सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई और यह 1,400 रुपये बढ़कर 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी की कीमत भी 3,150 रुपये बढ़कर 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले सत्र में 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली के बाजार में सोने की कीमतों में पिछले एक महीने में सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई और यह 1,400 रुपये बढ़कर 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पिछले सत्र में कीमती धातु 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को चांदी की कीमत भी 3,150 रुपये बढ़कर 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले सत्र में 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वित्त वर्ष 2025 के वार्षिक बजट में धातु पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। 23 जुलाई को पीली धातु 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400-1,400 रुपये बढ़कर क्रमश: 74,150 रुपये और 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ वैश्विक रुझानों को दिया। वैश्विक मोर्चे पर, सोना 18.80 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,560.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ओर से ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों से उत्साहित होकर मंगलवार को सोने ने अपनी बढ़त जारी रखी।" 

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स सोने की कीमतों ने सप्ताह की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की, जो 2,549.90 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 2,541 डॉलर पर बंद हुई।

चैनवाला ने कहा, "अमेरिकी अर्थव्यवस्था की लचीलापन, भू-राजनीतिक तनाव और शिकागो फेड के अध्यक्ष की हालिया टिप्पणियों के बीच सुरक्षित-आश्रय मांग और कमजोर डॉलर के कारण यह तेजी आई, जिससे मंदी की आशंका फिर से बढ़ गई। निवेशक फेड के ब्याज दर से जुड़े आगामी निर्णय पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि नीति निर्माताओं ने सतर्क रुख अपनाने का संकेत दिया है।" 


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी 30.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट वीपी, फंडामेंटल करेंसीज और कमोडिटीज प्रवीण सिंह के अनुसार, "सोना 2,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर कारोबार कर रहा है। ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के वीपी- रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, "फेड की ब्याज दर में कटौती की दिशा के बारे में किसी भी संकेत के लिए जैक्सन होल संगोष्ठी में यूएस फेड चेयर जेरोम पॉवेल के भाषण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।"

यूरो-जोन की सीपीआई मुद्रास्फीति सहित प्रमुख मैक्रोइकॉनोमिक आंकड़े मंगलवार की देर शाम आने हैं जो बुलियन की कीमतों को दिशा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed