फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Siver Price: सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये मजबूत हुई

Tue, 14 May 2024 06:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 May 2024 06:36 PM IST
सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी 800 रुपये की तेजी के साथ 86,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 800 रुपये की तेजी के साथ 86,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव आठ डॉलर की गिरावट के साथ 2,339 डॉलर प्रति औंस रह गया।" 
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि व्यापारियों ने मुद्रास्फीति के दबाव के खिलाफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संभावित मंदी का अनुमान लगाया जिससे सोने में गिरावट दिखी। महंगाई का दबाव इस साल ब्याज दरों को कम करने की अमेरिकी फेडरल रिजर्व की योजना को बाधित कर सकता है। वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत तेजी के साथ 28.35 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले सत्र में सोना 28.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ईबीजी- कमोडिट एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर  के अनुसार औद्योगिक धातुओं में तेजी के संकेतों के बाद चांदी की कीमतों में सकारात्मक कारोबार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed