फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price Today: सोना 110 रुपये उछला, चांदी 500 रुपये टूटी

Tue, 19 Mar 2024 08:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।    

विज्ञापन


हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपए कम होकर 76,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव तीन डॉलर की तेजी के साथ 2,159 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

बुधवार को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे आने से पहले सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। गांधी ने कहा कि बैठक से इस बात का संकेत मिल सकता है कि इस साल ब्याज दरों में कटौती कब होगी है।  

हालांकि, चांदी का भाव गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 25.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed