फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपये फिसला, चांदी 400 रुपये टूटी

Mon, 26 Feb 2024 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी, जबकि पिछले बंद भाव में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिसमें) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव चार डॉलर की गिरावट के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस रह गया। गांधी ने कहा कि यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोमवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस रह गई थी जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 22.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी और व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक के आंकड़ों से पहले और पिछले सप्ताह कीमती धातुओं की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद निवेशकों ने बिकवाली की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed