फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold jumps Rs 750, silver skyrockets by Rs 5,000 per kg to all-time high

Gold Silver Price: सोना 80,600 पार...चांदी एक दिन में 5,000 रुपये महंगी, एक लाख के करीब

Mon, 21 Oct 2024 09:08 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Oct 2024 09:08 PM IST
सार

धनतेरस व दिवाली को लेकर मजबूत मांग से सोने व चांदी की कीमतें सोमवार को सार्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गईं। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 750 रुपये महंगा होकर 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी भी एक दिन में 5,000 रुपये महंगी होकर एक लाख रुपये किलो के करीब पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold jumps Rs 750, silver skyrockets by Rs 5,000 per kg to all-time high
सोने की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में मजबूत मांग के कारण धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतें सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त जारी रखते हुए सोना 80,600 रुपये के पार निकल गया और चांदी भी एक दिन में 5,000 रुपये के बड़े उछाल के साथ एक लाख के करीब पहुंच गई।

विज्ञापन


त्योहारी और शादियों के सीजन के दौरान मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ाने से सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 750 रुपये महंगा होकर 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी भी 5,000 रुपये महंगी होकर 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों ने कहा, मजबूत औद्योगिक मांग के कारण चांदी की कीमतों में एक दिन में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। आगे भी चांदी को लेकर रुख मजबूत दिखाई दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार को सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 750 रुपये महंगा होकर सोना 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
  • 99,500 रुपये प्रति किलो के भाव पहुंची चांदी
  • चार सत्रों में 7000 रुपये महंगी हुई चांदी; सोने में 2000 रुपये उछाल

इन वजहों से बहुमूल्य धातुओं में तेजी

  • पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शेयर बाजारों में गिरावट ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को बढ़ा दिया है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारों की जीत लेकर अनिश्चितता का माहौल है।
  • केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने को समर्थन।
  • वैश्विक चुनौतियों के बीच केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी है।
  • 34 डॉलर के स्तर को पार करने से चांदी में नई खरीदारी शुरू हो गई है, क्योंकि बाजार भागीदारों को आगे और तेजी जारी रहने की उम्मीद दिख रही है।
  • ई-वाहन क्षेत्र व फोटोवोल्टिक अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग के कारण चांदी में उछाल। मध्यम से लंबी अवधि में वैश्विक मांग बनी रहने की उम्मीद है।

आरबीआई ने इस साल खरीदा 54.7 टन सोना
विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक, आरबीआई ने इस साल अब तक कुल 54.7 टन सोना खरीदा है। यह सालाना आधार पर 6 फीसदी अधिक और तीन साल में सबसे अधिक खरीदारी है। इससे आरबीआई का कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर 858.3 टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed