{"_id":"572a70ee4f1c1b4e345cd2e7","slug":"gold-import-falls-by-67-percent-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के आयात में 67.3 फीसद की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
सोने के आयात में 67.3 फीसद की गिरावट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 03:30 AM IST
सार
- मार्च में आई थी सोने के आयात में 40 फीसदी से अधिक की गिरावट
- अप्रैल में सोने का किया गया कुल 19.6 टन का आयात
विज्ञापन
सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने के आयात में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस साल अप्रैल महीने में सोने के आयात में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 67.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अप्रैल महीने में ज्वेलरी निर्माताओं की हड़ताल की वजह से अप्रैल में सोने के आयात में कमी रही। इस अवधि में मात्र 19.6 टन सोने का आयात किया गया। इस साल मार्च में भी सोने के आयात में 40 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
एमएमटीसी पैंप के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में 60 टन सोने का आयात किया गया था। अप्रैल महीने में होने वाले कुल आयात में सर्राफा शिपमेंट 13.14 टन की रही जबकि पिछले साल की समान अवधि में सर्राफा की शिपमेंट 54 टन की थी। एमएमटीसी के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल महीने में ज्वेलर निर्माताओं की हड़ताल की वजह से देश में सोने की मांग कमजोर रही। ऐसे में जनवरी व फरवरी में सोने का जो आयात किया गया था, उसी से ज्वेलरी निर्माता काम चला रहे थे।
विज्ञापन
ज्वेलरी निर्माण पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क लगाने के विरोध में ज्वेलरी निर्माता 42 दिनों की हड़ताल पर थे। एक अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 में देश में 750 टन सोने का आयात किया गया। वित्त वर्ष 2014-15 में 971 टन सोने के आयात किया गया। इनमें उन आयात को शामिल नहीं किया गया है जो निर्यात के उद्देश्य से किए गए।
विज्ञापन
भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है जहां सालाना 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है। वहीं सोने के दाम बुधवार को गिरावट के साथ 30,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम 550 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ बुधवार को 41,050 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।