फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold demand may decrease in India due to inflation and higher price

Inflation: महंगाई और ज्यादा कीमत से भारत में घट सकती है सोने की मांग

Fri, 29 Jul 2022 07:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 07:08 AM IST
सार

Gold demand: डॉलर  की तुलना में रुपया  कमजोर होने से सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं। साथ ही इस पर लगे आयात शुल्क से भी मांग पर असर दिख रहा है।इस साल अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग 170.7 टन रही।

विज्ञापन
Gold demand may decrease in India due to inflation and higher price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दूसरी छमाही में सोने (Gold) की मांग में गिरावट आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महंगाई (inflation) और कीमतें बढ़ने से इसकी मांग कम हो रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने कहा कि भारत में सोने की कम खरीदी हो रही है। हालांकि सोने का आयात कम होने से देश का कारोबार घाटा भी कम हो सकता है। इससे रुपये की गिरावट थामने में मदद मिलेगी। इस साल अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग 170.7 टन रही। एक साल पहले 119 टन की तुलना में यह 43% ज्यादा है। मूल्य के लिहाज से यह 54% बढ़कर दूसरी तिमाही में 79,270 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 51,540 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


गांवों में ज्यादा असर दिख रहा
काउंसिल के अनुसार, महंगाई का ज्यादा असर गांवों में दिख रहा है। उन लोगों को ज्यादा बचत करने और सोने की खरीदी में मुश्किल आ रही है। देश में खुदरा महंगाई दर 7% से ऊपर है। साथ ही यह 6 महीने से आरबीआई के 6 फीसदी के लक्ष्य से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


रुपये की कमजोरी से बढ़ी सोने की कीमत 
डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं। साथ ही इस पर लगे आयात शुल्क से भी मांग पर असर दिख रहा है। अक्षय तृतीया और शादियों के कारण सोने की खपत जून तिमाही में ज्यादा रही। मार्च में सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 43,994 रुपये थी जो जून में 46,504 रुपये हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


800-850 टन की खपत का अनुमान 
डब्ल्यूजीसी ने पहले अनुमान लगाया था कि सोने की खपत इस साल 800-850 टन रह सकती है। 2021 में यह 797 टन थी। अब यह 800 टन से नीचे जा सकती है। वैश्विक स्तर पर भी एक साल पहले की तुलना में अप्रैल-जून में सोने की कुल मांग 8 फीसदी गिरकर 948.4 टन रही है।


पिछले साल की तुलना में सोने के गहनों की मांग बढ़ी
अप्रैल-जून 2021    अप्रैल-जून 2022    बढ़त
खपत : 94 टन    140 टन    49%
कीमत : 65,140 करोड़ रुपये    40,610 करोड़ रुपये    60%

गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 12 फीसदी बढ़कर 2,189 टन पर पहुंच गया जो एक साल पहले 1,951 टन था। छड़ और सिक्का की मांग 244.5 टन की रही। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल के 6 महीने में 15 टन सोना खरीदा है। 2021 में 77 टन की खरीदी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed