फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Crosses 67,000 for the first time ahead US central bank announcement

Gold Rate: पहली बार 67,000 के पार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की इस साल दरों में कटौती की घोषणा से तेजी का माहौल

Fri, 22 Mar 2024 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 06:22 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 539.50 अंक बढ़कर 72,641.19 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 172.85 अंकों की तेजी के साथ 22,011.95 पर बंद हुआ। बाजार की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.72 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़कर 379.86 लाख करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
Gold Crosses 67,000 for the first time ahead US central bank announcement
Digital Gold - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से इस साल ब्याज दरों में तीन बार कटौती की घोषणा और डॉलर में बिकवाली से सोना 1,130 रुपये महंगा होकर पहली बार प्रति दस ग्राम 67,000 रुपये के पार पहुंच गया। दिल्ली सराफा बाजार में यह 67,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर चला गया।

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। चांदी भी 1,100 रुपये बढ़कर 77,750 रुपये प्रति किलो के भाव पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 48 डॉलर बढ़कर 2,202 डॉलर प्रति औंस पर व चांदी 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन

इस माह अब तक 4,130 रुपये महंगा हुआ सोना
मार्च में अब तक सोना 4,130 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। एक मार्च को दिल्ली सराफा बाजार में कीमत 63,320 रुपये थी, जो अब 67,450 रुपये है। चांदी भी 3,250 रुपये महंगी हो गई है। 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपये प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर तक 8,379 रुपये बढ़कर 63,246 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर : 5.72 लाख करोड़ बढ़ गई पूंजी
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 539.50 अंक बढ़कर 72,641.19 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 172.85 अंकों की तेजी के साथ 22,011.95 पर बंद हुआ। बाजार की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.72 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़कर 379.86 लाख करोड़ रुपये हो गई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 में से 26 शेयर बढ़त में और चार गिरावट में रहे। सर्वाधिक बढ़त में एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स रहे। सबसे अधिक गिरावट में एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति रहे। 3,926 शेयरों में कारोबार हुआ। 2,749 बढ़कर और 1,076 गिरकर बंद हुए। विदेशी निवेशकों ने 1,827 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एनएसई के 50 शेयरों में से 40 में तेजी रही और 10 गिरावट में रहे। इसके प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट50 और मिडकैप सिलेक्ट में दो फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी तेज बढ़त के साथ बंद हुए।

तेजी की प्रमुख वजहें

  1. बड़े वैश्विक बाजारों में बढ़त
  2. अमेरिकी फेडरल बैंक की दरों में कटौती की घोषणा
  3. अमेरिकी बाजार की रिकॉर्ड ऊंचाई
  4. बीएसई मिड और स्मॉलकैप दो फीसदी से ज्यादा बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed