{"_id":"5bcdc0c7bdec22695176a0f4","slug":"go-air-two-days-festive-season-sale-tickets-starts-at-999-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो एयर ने फिर शुरू की दो दिन की सेल, 999 में कीजिए सफर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
गो एयर ने फिर शुरू की दो दिन की सेल, 999 में कीजिए सफर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने एक बार फिर से अपना सेल ऑफर निकाला है। यह ऑफर केवल सोमवार और मंगलवार के लिए है। कंपनी के इस विशेष सेल ऑफर में आप 999 रुपये के शुरुआती किराये में टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन तारीख के बीच कर सकते हैं यात्रा
इस विशेष किराये पर बुक कराए गए टिकट पर यात्री 22 नवंबर से लेकर के 22 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं। कंपनी ने अपने इस ऑफर को फ्लाई स्मार्ट सेव बिग ऑफर का नाम दिया है।
विज्ञापन
मिलेगी 225 रुपये की छूट
गो एयर अपने गो स्टार्स सदस्यों को अगली फ्लाइट की बुकिंग पर 225 रुपये की छूट देगी। 999 रुपये का शुरुआती किराया बगडोगरा से उड़ने वाली सभी उड़ानों पर मान्य होगा। इसके अलावा चेन्नई 1199 रुपये, गुवाहाटी 1299 रुपये से, पटना,कोलकाता और लखनऊ 1399 रुपये में टिकट को बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं जम्मू, अहमदाबाद और रांची से 1499 रुपये, बंगलूरू, पुणे और भुवनेश्वर से 1599 रुपये, मुंबई और हैदराबाद 1699 रुपये, श्रीनगर व नागपुर 1799 रुपये और दिल्ली से 2099 रुपये में टिकट बुक करा सकते हैं।