फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Go Air: Air asia navratri sale offer, fly for rupees 999 only

गोएयर, एयर एशिया का नवरात्रि ऑफर, फेस्टिव सीजन में 999 में कीजिए हवाई सफर

Sat, 13 Oct 2018 01:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Go Air: Air asia navratri sale offer, fly for rupees 999 only

नवरात्रि पर ई-कॉमर्स कंपनियां, बैंक, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर में मिल रही छूट के बाद एयरलाइंस कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। देश की दो प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियों--एयर एशिया और गो एयर ने विशेष ऑफर निकाला हुआ है। इस ऑफर के दौरान यात्री 999 रुपये के शुरुआती किराये पर अपना टिकट बुक करा सकते हैं। 

विज्ञापन


एयर एशिया का यह है ऑफर

सबसे पहले बात करते हैं एयर एशिया के ऑफर की। कंपनी ने 10 अक्तूबर से लेकर 14 अक्तूबर तक नवरात्रि सेल ऑफर निकाल रखा है। इस दौरान बुक की गई टिकट पर यात्री 30 अप्रैल 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। यात्री नई दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा, कोच्चि और अमृतसर सहित कई शहरों के लिए टिकट को बुक करा सकते हैं। एयर एशिया देश के 21 शहरों से अपने विमानों का परिचालन करती है। इसके साथ ही 25 देशों के 165 शहरों में भी यात्री इस एयरलाइन के द्वारा यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गो एयर का यह है ऑफर

अब बात करते हैं गो एयर के ऑफर की। कंपनी 1099 से लेकर के 3099 रुपये के किराये पर टिकट बुक करने का ऑफर दे रही है। यह विशेष किराया केवल 14 अक्तूबर तक मिलेगा। वहीं यात्री बुक किए गए टिकट पर 28 अक्तूबर से लेकर के 31 जनवरी 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है किराया

एयरलाइन ने अलग-अलग शहरों के लिए किराया भी बता दिया है। यह शुरुआती किराया इन शहरों से उड़ान भरने वाले लोगों के लिए है। किराया सूची के अनुसार श्रीनगर से उड़ान भरने पर 1099 रुपये, चेन्नई 1199 रुपये, अहमदाबाद 1399 रुपये, बंगलूरू व रांची 1499 रुपये, पुणे व गोवा 1599 रुपये है।


इसके अलावा मुंबई, पटना, हैदराबाद, जयपुर से 1699 रुपये, गुवाहाटी व नागपुर 1799 रुपये, लेह 1899 रुपये, कोलकाता 1999 रुपये, दिल्ली व लखनऊ 2199 रुपये, कोच्चि 2599 रुपये व पोर्ट ब्लेयर से 3099 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

अब कर सकेंगे फुकेट तक सफर

गो एयर ने गुरुवार को फुकेट के लिए दिल्ली से भी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इससे पहले मुंबई से फुकेट के लिए हवाई सेवा कंपनी ने शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed