फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global Economy To Fall at high rate In 2020 according to Dun and Broadstreet

वैश्विक अर्थव्यवस्था में आ सकती है दूसरे विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी गिरावट: रिपोर्ट

Thu, 09 Jul 2020 11:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Global Economy To Fall at high rate In 2020 according to Dun and Broadstreet
कोरोना का अर्थव्यवस्था पर वार - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2020 में 5.2 फीसदी की गिरावट आने की आशंका है और दुनिया के लगभग सभी देशों की आर्थिक संभावनाएं धुंधली दिख रही हैं। डन एंड ब्रॉडस्ट्रीट की 'देशों के जोखिम और वैश्विक परिदृश्य रिपोर्ट' में यह कहा गया है। 

विज्ञापन


दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार, व्यापक वैश्विक परिदृश्य धुंधला है और वैश्विक अर्थव्यवस्था 2022 से पहले कोविड-19 के पहले के स्तर पर नहीं आएगी। इस रिपोर्ट में 132 देशों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'डन एंड ब्रॉडस्ट्रीट का अनुमान है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2020 में 5.2 फीसदी की गिरावट आएगी। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी गिरावट है और 2009 में 1.9 फीसदी की गिरावट के मुकाबले कहीं अधिक बड़ी गिरावट है।' 
विज्ञापन


भीषण मंदी की आशंका
एशिया प्रशांत क्षेत्र 2020 के समाप्त होने से पहले आर्थिक प्रभाव से बाहर आने की संभावना कम है। इस संदर्भ में डन एंड ब्रॉडस्ट्रीट के मुख्य अर्थशस्त्री अरूण सिंह ने कहा कि, 'कई देश लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं। लेकिन विकास और गिरावट की और अलग-अलग तस्वीर सामने आयी हैं। भीषण मंदी की आशंका बनी हुई है और हमारा अनुमान है कि विश्व अर्थव्यवस्था 2022 से पहले महामारी के पूर्व स्तर पर नहीं लौटेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021 में अगर कोई पुनरुद्धार होता है, तो इस पर कई कारकों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसमें सबसे पहले लॉकडाउन में ढील के बावजूद सामाजिक दूरी का पालन और बड़ी संख्या में बेरोजगारी तथा गरीबी शामिल हैं। 


भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान
सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में गिरावट आने का अनुमान है। यह चार दशक तक लगातार वृद्धि के बाद पहला मौका होगा, जब भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि, 'मार्च में हमने भारत की रेटिंग डीबी4डी से कम कर डीबी5सी की। अर्थव्यवस्था के नीचे जाने और जोखिम का स्तर 1994 के बाद सबसे ऊंचा होने के आधार पर यह किया गया। डीबी5 का मतलब है कि उच्च जोखिम और रिटर्न पर उल्लेखनीय रूप से अनिश्चितता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed