{"_id":"68271d1033f45caa82082753","slug":"gjc-urges-nationwide-ban-on-gems-jewellery-trade-with-turkiye-azerbaijan-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"GJC: जीजेसी ने तुर्किये, अजरबैजान के साथ रत्न व आभूषण व्यापार बंद करने की अपील की, इस वजह से उठाया गया कदम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GJC: जीजेसी ने तुर्किये, अजरबैजान के साथ रत्न व आभूषण व्यापार बंद करने की अपील की, इस वजह से उठाया गया कदम
Fri, 16 May 2025 04:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 16 May 2025 04:40 PM IST
सार
अखिल भारतीय रत्न व आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने शुक्रवार को उद्योग से 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति समर्थन दिखाने के लिए तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी व्यापारिक लेनदेन निलंबित करने की अपील की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
जीजेसी
- फोटो : PTI
विस्तार
अखिल भारतीय रत्न व आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने शुक्रवार को उद्योग से 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति समर्थन दिखाने के लिए तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी व्यापारिक लेनदेन निलंबित करने की अपील की है।
विज्ञापन
जीजेसी ने एक बयान में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से यह अपील की है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद तुर्की की ओर से पाकिस्तान को दिए गए सार्वजनिक समर्थन के बाद यह कदम उठाया गया है। पहलगाम में हुए आतंवादी हमले में 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा, "भारतीय रत्न व आभूषण क्षेत्र देश के समर्थन में एकजुट है। यह जरूरी है कि हमारा उद्योग वाणिज्य के बजाय देश को प्राथमिकता देकर एक मजबूत उदाहरण स्थापित करे। हम हर आभूषण विक्रेता, निर्माता, व्यापारी और थोक विक्रेता से अपील करते हैं कि वे तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी लेन-देन बंद कर दें।"
विज्ञापन
जीजेसी ने कहा कि यह सामूहिक कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्रीय हितों और एकजुटता के प्रति उद्योग की अटूट प्रतिबद्धता को जाहिर करती है।
परिषद ने कहा, "व्यापार रोककर हम एकता और संकल्प का स्पष्ट संदेश देते हैं, और राष्ट्रीय गौरव के स्तंभ के रूप में अपने उद्योग की भूमिका को सुदृढ़ करते हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक उद्योग के रूप में एकजुट हों, और भारत के सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ता और निष्ठा का प्रदर्शन करें।"