{"_id":"6153a2a28ebc3e9fbb68419f","slug":"gems-and-jewelery-exports-rise-to-a-record-24239-crores-due-to-festive-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Festive Season: अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात, प्रतिबंधों पर रोक हटने से फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Festive Season: अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात, प्रतिबंधों पर रोक हटने से फायदा
Wed, 29 Sep 2021 04:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:49 AM IST
सार
बाजारों के धीरे-धीरे खुलने, प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटाने और त्योहारी सीजन को देखते हुए रत्न एवं आभूषण निर्यात के निकट भविष्य में लगातार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात अगस्त, 2021 में बढ़कर रिकॉर्ड 24,239.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए मांग बढ़ने और प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटने से निर्यात बढ़ा है। अगस्त, 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 13,160.24 करोड़ और अगस्त, 2019 में 20,793.80 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, चीन और कई यूरोपीय देशों में मांग बढ़ने से आलोच्य महीने में कट एवं पॉलिश हीरे का निर्यात अगस्त, 2019 के मुकाबले 29.37 फीसदी बढ़कर 15,083.33 करोड़ रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन
हालांकि, सोने के आभूषण का निर्यात 15.06 फीसदी घटकर 5,756.54 करोड़ रुपये रहा। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि रत्न एवं आभूषण निर्यात के मोर्चे पर 2021-22 में अब तक स्वस्थ सुधार दिख रहा है।
विज्ञापन