फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani younger son now engaged, know the bride

Adani: अदाणी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, छोटे बेटे जीत अदाणी की हुई सगाई, जानें कौन हैं होने वाली बहू

Tue, 14 Mar 2023 08:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Mar 2023 08:39 PM IST
सार

जीत अदाणी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एपलाइड साइंसे से अपनी पढ़ाई की है। वह 2019 में अदाणी समूह से जुड़े हैं। वर्तमान में वे समूह के फाइनेंस डिविजन के उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Gautam Adani younger son now engaged, know the bride
जीत अदाणी-दिवा शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी की सगाई हो गई। गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी ने 12 मार्च को एक हीरा कारोबारी की बेटी के साथ सगाई कर ली है। अदाणी परिवार की होने वाली छोटी बहू दीवा शाह हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं। उनकी सगाई जीत अदाणी के साथ अहमदाबाद में रविवार को हुई।

विज्ञापन


दीवा के पिता जैमिन शाह सी दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। ये कंपनी मुंबई और सूरत से कारोबार करती है। इसकी स्थापना चीनू दोशी और दिनेश शाह ने की थी। फिलहाल जिगर दोशी, अमित दोशी, योमेश शाह, जैमिन शाह इस कंपनी के निदेशक हैं। बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच परिवार के छोटे बेटे के सगाई की खबर सामने आई है।
विज्ञापन


जीत अदाणी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एपलाइड साइंसेस से अपनी पढ़ाई की है। वह 2019 में अदाणी समूह से जुड़े हैं। वर्तमान में वे समूह के फाइनेंस डिविजन के उपाध्यक्ष हैं। बता दें कि गौतम अदाणी के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे करण अदाणी की शादी सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि श्रॉफ से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed