फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani may soon overtake Mukesh Ambani, close to becoming Asia's richest person

Gautam Adani: जल्द ही अंबानी को पछाड़ सकते हैं गौतम अडाणी, एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब

Wed, 24 Nov 2021 07:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 24 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

गौतम अडाणी की दौलत में इजाफा होता जा रहा है। अब किसी भी वक्त वह मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे रईस अरबपति बन सकते हैं। 

विज्ञापन
Gautam Adani may soon overtake Mukesh Ambani, close to becoming Asia's richest person
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया के सबसे रईस अरबपति मुकेश अंबानी का ताज जल्दी ही छिन सकता है। दरअसल, अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी दौलत के मामले में मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वह किसी भी वक्त मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे रईस अरबपति बन सकते हैं। 

विज्ञापन


किसकी कितनी है दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडाणी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। गौतम अडाणी की रैंकिंग 13वीं है। गौतम अडाणी की दौलत अब मुकेश अंबानी से करीब 2 बिलियन डॉलर ही कम है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की दौलत में इसलिए आई कमी  
दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि मुकेश अंबानी की दौलत में भी कमी आई है। इस सप्ताह अब तक सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सऊदी अरामको और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच की डील फिलहाल रद्द हो गई है। इस पर नए सिरे से विचार हो रहा है। इस खबर से निवेशकों की सोच प्रभावित हुई और रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed