{"_id":"5f8813481105907fec4ec7c0","slug":"g20-to-duspend-debt-payments-to-poor-countries-for-six-months-to-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब देशों की सहायता के लिए G-20 ने कर्ज भुगतान को छह महीने के लिए किया निलंबित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
गरीब देशों की सहायता के लिए G-20 ने कर्ज भुगतान को छह महीने के लिए किया निलंबित
Thu, 15 Oct 2020 02:45 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
G-20
- फोटो : pixabay
विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का मंच जी-20 ने कहा है कि उसके सदस्य देश कर्ज भुगतान छह महीने के लिए और निलंबित रखने पर सहमत हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में वित्तीय रूप से सर्वाधिक प्रभावित गरीब देशों को समर्थन उपलब्ध कराने के इरादे से यह कदम उठाया गया है। समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक के दौरान जी-20 की यह घोषणा ट्विटर के जरिए की गई।
विज्ञापन
14 अरब डॉलर के कर्ज के लिए लिया गया निर्णय
कुल 14 अरब डॉलर से अधिक के कर्ज भुगतान के लिए निलंबन अवधि इस साल के अंत में समाप्त हो रही थी। जी-20 के बुधवार को इस निर्णय से विकासशील देशों को कर्ज लौटाने का लेकर जून 2021 तक का समय मिला है ताकि वे स्वास्थ्य और अन्य आपात प्रोत्साहन उपायों पर खर्च कर सके।
विज्ञापन
अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जी-20 की यह बैठक हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की बैठकें शुरू हो रही हैं। सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, 'हमें अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।' जी-20 के इस साल का अध्यक्ष सऊदी अरब है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, 'हमें यह सुनिश्चित करना है कि इन देशों को कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर पूरी सहयता मिले। हम कर्ज भुगतान को और छह महीने के लिए निलंबित रखने पर सहमत हुए हैं।' वित्त मंत्री के अनुसार अप्रैल में होने वाली बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि क्या कर्ज लौटाने को लेकर छह महीने का समय दिए जाने की जरूरत है?
उन्होंने कहा कि महामारी ने कई देशों खासकर गरीब देशों की वित्तीय स्थिरता को प्रभावित किया है। अल-जदान ने कहा कि शीर्ष नेताओं के 21-22 नवंबर को होने वाले सम्मेलन से वित्त मंत्रियों की एक और बैठक अगले महीने होगी। उन्होंने कहा कि बैठक का लक्ष्य रूपरेखा पर सहमति बनाना है। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।