फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   G20 to duspend debt payments to poor countries for six months to fight against coronavirus

गरीब देशों की सहायता के लिए G-20 ने कर्ज भुगतान को छह महीने के लिए किया निलंबित

Thu, 15 Oct 2020 02:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 15 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
G20 to duspend debt payments to poor countries for six months to fight against coronavirus
G-20 - फोटो : pixabay

विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का मंच जी-20 ने कहा है कि उसके सदस्य देश कर्ज भुगतान छह महीने के लिए और निलंबित रखने पर सहमत हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में वित्तीय रूप से सर्वाधिक प्रभावित गरीब देशों को समर्थन उपलब्ध कराने के इरादे से यह कदम उठाया गया है। समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक के दौरान जी-20 की यह घोषणा ट्विटर के जरिए की गई। 

विज्ञापन


14 अरब डॉलर के कर्ज के लिए लिया गया निर्णय
कुल 14 अरब डॉलर से अधिक के कर्ज भुगतान के लिए निलंबन अवधि इस साल के अंत में समाप्त हो रही थी। जी-20 के बुधवार को इस निर्णय से विकासशील देशों को कर्ज लौटाने का लेकर जून 2021 तक का समय मिला है ताकि वे स्वास्थ्य और अन्य आपात प्रोत्साहन उपायों पर खर्च कर सके। 
विज्ञापन


अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जी-20 की यह बैठक हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की बैठकें शुरू हो रही हैं। सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, 'हमें अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।' जी-20 के इस साल का अध्यक्ष सऊदी अरब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'हमें यह सुनिश्चित करना है कि इन देशों को कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर पूरी सहयता मिले। हम कर्ज भुगतान को और छह महीने के लिए निलंबित रखने पर सहमत हुए हैं।' वित्त मंत्री के अनुसार अप्रैल में होने वाली बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि क्या कर्ज लौटाने को लेकर छह महीने का समय दिए जाने की जरूरत है? 


उन्होंने कहा कि महामारी ने कई देशों खासकर गरीब देशों की वित्तीय स्थिरता को प्रभावित किया है। अल-जदान ने कहा कि शीर्ष नेताओं के 21-22 नवंबर को होने वाले सम्मेलन से वित्त मंत्रियों की एक और बैठक अगले महीने होगी। उन्होंने कहा कि बैठक का लक्ष्य रूपरेखा पर सहमति बनाना है। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed