फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Future Retail lenders reject Space Mantra bid insolvency period extended for 15 days

Space Mantra: फ्यूचर रिटेल ऋणदाताओं ने खारिज किया प्रस्ताव, एनसीएलटी ने 15 दिनों के लिए बढ़ाई दिवालियापन अवधि

Tue, 03 Oct 2023 12:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 12:44 AM IST
सार

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड एफआरएल ने सोमवार को कहा कि स्पेस मंत्रा द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को सीओसी ने पास नहीं किया है। अब दिवाला और दिवालियापन संहिता 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Future Retail lenders reject Space Mantra bid insolvency period extended for 15 days
रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड फिलहाल कॉर्पोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रही है। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के ऋणदाताओं ने स्पेस मंत्रा द्वारा प्रस्तुत बोली को खारिज कर दिया। स्पेस मंत्रा लेनदार समिति (सीओसी) की ई-वोटिंग प्रक्रिया में बहुमत हासिल करने में असफल रही। इस साल जुलाई में प्रस्ताव सीओसी के समक्ष पेश किया गया था।
विज्ञापन


एनसीएलटी ने स्पेस मंत्रा के अनुरोध को स्वीकार किया
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड एफआरएल ने सोमवार को कहा कि स्पेस मंत्रा द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को सीओसी ने पास नहीं किया है। अब दिवाला और दिवालियापन संहिता 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्पेस मंत्रा ने करीब 550 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, जो लिक्विडेशन वैल्यू के काफी करीब था। एफआरएल ने बताया कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने स्पेस मंत्रा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और सीआईआरपी को पूरा करने की समय सीमा 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रमोटर ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
जानकारी के अनुसार, दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) 330 दिनों के भीतर सीआईआरपी को पूरा करने का आदेश देती है। इसमें मुकदमेबाजी का समय भी शामिल है। फ्यूचर रिटेल के पूर्व प्रमोटर किशोर बियानी ने कंपनी की फोरेंसिक ऑडिट प्रक्रिया के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed