फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   full budget will come in july, these eight major changes might be done by modi government

जुलाई में पेश होगा पूर्ण बजट, आपके लिए सरकार कर सकती है यह आठ बड़े बदलाव

Fri, 24 May 2019 04:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 24 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
full budget will come in july, these eight major changes might be done by modi government
- फोटो : SELF

जुलाई के दूसरे सप्ताह में मोदी सरकार अपना पूर्णकालिक बजट पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश करते वक्त आम जनता के लिए कई सारे क्षेत्रों में बदलाव कर सकती है। इनमें आयकर छूट के अलावा होम लोन, पेंशन और आधार जैसे आठ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय में शुरू हुई तैयारी

वित्त मंत्रालय ने बजट को पेश करने के लिए अपनी तैयारी को शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्रालय ने नई सरकार के गठन के बाद पेश होने वाले पूर्ण बजट का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मिल सकती है ज्यादा आयकर छूट

पिछली बार फरवरी में अंतरिम बजट पेश करने के तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि अगर सरकार दुबारा आती है तो फिर मध्यम वर्ग को आयकर में और ज्यादा छूट देने की घोषणा की जा सकती है। इस बार लोगों को टैक्स स्लैब और टैक्स की दर में बदलाव हो सकता है। मोदी ने भी तब अंतरिम बजट पेश होने के बाद कहा था कि यह केवल एक ट्रेलर और जुलाई में पूरी पिक्चर देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर के नियमों में होगा पूरा तरह से बदलाव 

मोदी सरकार आयकर के 50 साल से चले आ रहे पुराने कानून को बदल सकती है। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन हो चुका है। अब 31 मई तक यह अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अब अपने दूसरे कार्यकाल में यह कानून पूरी तरह से बदल सकता है।    

full budget will come in july, these eight major changes might be done by modi government

केवाईसी के लिए आधार

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में आधार को केवाईसी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी कर दिया था। आयकर रिटर्न, पैन कार्ड, मोबाइल सिम और बैंक खाते के लिए इसका प्रयोग होने लगा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार का बैंक खाते और मोबाइल सिम समेत कई वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए लेने के लिए अवैध हो गया था। 

अब सरकार एक विधेयक लेकर के आई है जिसमें लोग अपने आधार का प्रयोग केवाईसी के लिए कर सकेंगे। फिलहाल विधेयक लोकसभा में पास हो गया है और राज्यसभा में लंबित है। 

सख्त होगा टैक्स कानून

नोटबंदी के बाद से टैक्स कानून में बहुत तरह के बदलाव हुए थे। अब इस कानून को और सख्त किया जाएगा, ताकि काले धन पर रोक लग सके। हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जो नया आईटीआर फॉर्म जारी किया गया है, वो इसी के लिए एक कदम भर है। सरकार पूरी तरह से पैसों का लेनदेन करने की पूरी जानकारी चाहती है। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन स्कीम को मिलेगा एक्सटेंशन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम वय वंदना योजना की समयावधि को 2020 से बढ़ाकर के 2024 तक किया जा सकता है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। 

full budget will come in july, these eight major changes might be done by modi government

होम लोन पर मिलने वाली सब्सिडी

होम लोन पर सरकार की तरफ से मध्यम वर्ग को सब्सिडी मिलती है। पीएम आवास योजना के तहत अभी तक 3.4 लाख लोग इसका लाभ ले चुके हैं। हालांकि अब इस योजना को भी अगले पांच सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है। 

डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

सरकार नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट को काफी बढ़ावा दे रही है। अब केंद्र सरकार अगले पांच सालों में कैश के बजाए इसी से लेनदेन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगी। इससे सरकार को दो फायदे होंगे। पहला काले धन पर लगाम और दूसरा कैश का कम से कम इस्तेमाल। अब महानगरों में तो ऐसा होने लगा है, लेकिन छोटे शहरों और गांव-देहात में लोग अभी भी नकद लेन-देन में ज्यादा विश्वास करते हैं। 

अंतरिम बजट में किए गए बदलाव

सरकार ने आयकर को लेकर के अंतरिम बजट में जो बदलाव किए थे, वो रहेंगे। इसमें पांच लाख तक की छूट और स्टैण्डर्ड डिडक्शन को 40 हजार से बढ़ाकर के 50 हजार करना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed