{"_id":"64ba0377f4614e72b8092a23","slug":"ftx-sues-founder-sam-bankman-fried-ex-top-officials-for-over-1-billion-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sam Bankman-Fried: FTX ने अपने संस्थापक व पूर्व अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, एक अरब डॉलर का दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sam Bankman-Fried: FTX ने अपने संस्थापक व पूर्व अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, एक अरब डॉलर का दावा
Fri, 21 Jul 2023 09:33 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Jul 2023 09:33 AM IST
सार
डेलावेयर दिवालियापन अदालत में दायर शिकायत में प्रतिवादी के रूप में कैरोलीन एलिसन का भी नाम है, जिन्होंने बैंकमैन-फ्राइड के अलामेडा रिसर्च हेज फंड का नेतृत्व किया था। इनके अलावे पूर्व एफटीएक्स प्रौद्योगिकी प्रमुख ज़िज़ियाओ "गैरी" वांग और एफटीएक्स के पूर्व इंजीनियरिंग निदेशक निषाद सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सैम बैंकमैन-फ्राइड
- फोटो : Social Media
विस्तार
एफटीएक्स ट्रेडिंग ने शुक्रवार को क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड और अन्य पूर्व अधिकारियों पर मुकदमा दायर किया, जिसमें एफटीएक्स के दिवालिया होने से पहले कथित तौर पर दुरुपयोग किए गए 1 अरब डॉलर से अधिक की भरपाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
डेलावेयर दिवालियापन अदालत में दायर शिकायत में प्रतिवादी के रूप में कैरोलीन एलिसन का भी नाम है, जिन्होंने बैंकमैन-फ्राइड के अलामेडा रिसर्च हेज फंड का नेतृत्व किया था। इनके अलावे पूर्व एफटीएक्स प्रौद्योगिकी प्रमुख ज़िज़ियाओ "गैरी" वांग और एफटीएक्स के पूर्व इंजीनियरिंग निदेशक निषाद सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफटीएक्स ने कहा कि प्रतिवादियों ने लगातार लक्जरी कोंडोमिनियम, राजनीतिक योगदान, सट्टा निवेश और अन्य " निजी फायदे से जुड़ी परियोजनाओं" के वित्तपोषण के लिए धन का दुरुपयोग किया, जो कि "इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक का कारण बना।"
विज्ञापन