फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   free trade agreement fta with oman india not seeking duty concessions on some products

FTA: ओमान से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, भारत ने इन उत्पादों पर नहीं मांगी रियायत

Sun, 19 Jan 2025 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

भारत और ओमान के बीच हो रहे एफटीए के तहत भारतीय उत्पादों को ओमान के बाजार में पहुंच मिलेगी। साथ ही ओमान के सेवा क्षेत्र में भी भारत को पहुंच हासिल होगी।

विज्ञापन
free trade agreement fta with oman india not seeking duty concessions on some products
भारत ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इस सौदे के तहत 100 से अधिक उत्पादों पर ड्यूटी को लेकर ओमान से रियायत की मांग नहीं की है। हालांकि दोनों देशों के बीच एफटीए पर बातचीत लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन ओमान ने कुछ उत्पादों के प्रस्ताव में संशोधन की मांग की है। 
विज्ञापन


मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत लगभग पूरी
भारत और ओमान के बीच हो रहे एफटीए के तहत भारतीय उत्पादों को ओमान के बाजार में पहुंच मिलेगी। साथ ही ओमान के सेवा क्षेत्र में भी भारत को पहुंच हासिल होगी। अब सिर्फ तीन-चार मुद्दों पर चर्चा होनी है और किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। एक अधिकारी ने बताया कि करीब 125-130 उत्पाद श्रेणियों को लेकर बातचीत हो रही है। हमने शुल्क रियायत के लिए नहीं कहा है। जिन उत्पादों पर बात हो रही है, उनमें शराब, सिगरेट जैसे उत्पाद शामिल हैं। 14 जनवरी को दोनों देशों के बीच पांचवें दौर की बात हुई है। 
विज्ञापन


भारत और ओमान के बीच हो रहे मुक्त व्यापार समझौते को व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता कहा जा रहा है। इस पर औपचारिक रूप से नवंबर 2023 से बात शुरू हुई थी। ओमान का आयात शुल्क 0 से 100 प्रतिशत तक है, साथ ही विशिष्ट शुल्क भी मौजूद हैं। ओमान, भारत के पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर शुल्क में रियायत देने की मांग कर रहा है। हालांकि भारत का पेट्रोकेमिकल उद्योग शुल्क पर रियायत नहीं देने की अपील कर रहा है। भारतीय उद्योगों का कहना है कि ओमान को पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर रियायत देने से ओमान के उत्पादों की भारतीय बाजार में बाढ़ आ जाएगी और इसका भारतीय उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ओमान खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। थिंक टैंक जीटीआरआई (ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के अनुसार, लोहा और इस्पात, इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी जैसे 3.7 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य के भारतीय सामान को ओमान में बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed