फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fraud through fake IRCTC app business news and updates

IRCTC App: आईआरसीटीसी के नकली एप से हो रही धोखाधड़ी, निजी जानकारी हो सकती है लीक

Mon, 14 Aug 2023 04:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 04:30 AM IST
सार

आईआरसीटीसी ने कहा है कि नकली आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए मैसेज आता है। ऐसे फर्जी मोबाइल एप से बचना चाहिए। उन्हें केवल गूगल प्ले या फिर एपल एप स्टोर से ही आईआरसीटीसी के एप को डाउनलोड करना चाहिए। 

विज्ञापन
Fraud through fake IRCTC app business news and updates
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप रेलवे टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी एप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। आईआरसीटीसी ने ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर कहा है कि नकली मोबाइल एप इस समय तेजी से चल रहे हैं। इसके जरिये धोखेबाज बड़े पैमाने पर नकली लिंक भेज रहे हैं और ग्राहकों को फंसा रहे हैं।  

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने कहा है कि नकली आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए मैसेज आता है। ऐसे फर्जी मोबाइल एप से बचना चाहिए। उन्हें केवल गूगल प्ले या फिर एपल एप स्टोर से ही आईआरसीटीसी के एप को डाउनलोड करना चाहिए। 
विज्ञापन


निजी जानकारी हो सकती है लीक
करोड़ों लोग आईआरसीटीसी के एप का उपयोग करते हैं। ऐसे में इस तरह के नकली एप से लोगों की निजी जानकारी धोखेबाजों के हाथ लग सकती है और इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष सात कंपनियों की पूंजी 74,603 करोड़ रुपये घटी
शेयर बाजार  की शीर्ष सात कंपनियों की पूंजी में पिछले हफ्ते 74,603 करोड़ की कमी आई है। सबसे अधिक 25,011 करोड़  एचडीएफसी बैंक के पूंजीकरण में कमी आई। आईसीआईसीआई बैंक की पूंजी 12,781 करोड़, एयरटेल की 11,096 करोड़ और एचयूएल की 10,396 करोड़ घट गई।  

विदेशी निवेशकों ने निकाले 3,200 करोड़ रुपये
मुंबई। वैश्विक बाजारों में अनिश्चतता के चलते अगस्त में  विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 3,200 करोड़ रुपये की निकासी की है। इससे पहले इन्होंने जुलाई, जून और मई में भारी निवेश किया था। इस साल बाजार में इन निवेशकों ने अब तक 1.26 लाख करोड़ का निवेश किया है। 


त्योहारों में 10 लाख के पार जा सकती है यात्री वाहनों की बिक्री
त्योहारों में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 10 लाख के पार हो सकती है। इस वर्ष 68 दिन के त्योहारों का मौसम 17 अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा। 

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया, त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ जाती है। यह पूरे वर्ष की बिक्री का करीब 22-26 प्रतिशत होती है। उन्होंने कहा, इस वित्तीय वर्ष में यात्री वाहन की बिक्री 40 लाख रह सकती है।  इस साल उद्योग में मजबूत बिक्री देखी गई और आने वाले महीनों में भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed