{"_id":"5ea3f2438ebc3e90373001ba","slug":"franklin-templeton-shuts-6-indian-funds-know-former-finminister-p-chidambaram-and-experts-opinion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड का योजनाएं बंद करना गंभीर चिंता का विषय: पी चिदंबरम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड का योजनाएं बंद करना गंभीर चिंता का विषय: पी चिदंबरम
Sat, 25 Apr 2020 01:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
भारत की आठवीं सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाएं बंद करने का फैसला किया है। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बॉन्ड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर किया गया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, 'फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा छह योजनाओं को बंद करना निवेशकों, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और वित्त बाजारों के लिए चिंता का विषय है।'
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि, 'अक्तूबर 2008 के पहले सप्ताह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब म्यूचुअल फंडों को तरलता की कमी का सामना करना पड़ा था। सरकार ने तुरंत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA), एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और अन्य से सलाह ली थी। एफएसडीसी के साथ एक तत्काल बैठक बुलाई गई थी और दिन के अंत तक इसका समाधान निकाला गया था। अगले दिन सुबह आठ बजे आरबीआई और सेबी के अधिकारियों ने बैठक की थी और केंद्रीय बैंक ने 14 दिन के लिए खास रेपो सुविधा की घोषणा की थी। इस तरह स्थिति का समाधान निकाला गया था। हालांकि आज और कल बाजार बंद हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार शीघ्र कार्रवाई करेगी और स्थिति का जल्द समाधान करेगी।'
विज्ञापन
बंद होने वाले छह फंड निम्नलिखित हैं -
- फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड
- फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड
- फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड
- फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
- फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड
- फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड