फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Franklin Templeton Shuts 6 Indian Funds know former FinMinister P Chidambaram and experts opinion

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड का योजनाएं बंद करना गंभीर चिंता का विषय: पी चिदंबरम

Sat, 25 Apr 2020 01:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 25 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Franklin Templeton Shuts 6 Indian Funds  know former FinMinister P Chidambaram and experts opinion
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

भारत की आठवीं सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाएं बंद करने का फैसला किया है। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बॉन्ड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर किया गया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, 'फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा छह योजनाओं को बंद करना निवेशकों, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और वित्त बाजारों के लिए चिंता का विषय है।'

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि, 'अक्तूबर 2008 के पहले सप्ताह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब म्यूचुअल फंडों को तरलता की कमी का सामना करना पड़ा था। सरकार ने तुरंत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA), एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और अन्य से सलाह ली थी। एफएसडीसी के साथ एक तत्काल बैठक बुलाई गई थी और दिन के अंत तक इसका समाधान निकाला गया था। अगले दिन सुबह आठ बजे आरबीआई और सेबी के अधिकारियों ने बैठक की थी और केंद्रीय बैंक ने 14 दिन के लिए खास रेपो सुविधा की घोषणा की थी। इस तरह स्थिति का समाधान निकाला गया था। हालांकि आज और कल बाजार बंद हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार शीघ्र कार्रवाई करेगी और स्थिति का जल्द समाधान करेगी।'
विज्ञापन


बंद होने वाले छह फंड निम्नलिखित हैं -

  • फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
  • फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड 
  • फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed