फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FPI: Foreign investors continue to withdraw from the Indian market News and updates

FPI: भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों की निकासी जारी, फरवरी में अब तक निकाल चुके हैं 9600 करोड़

Sun, 12 Feb 2023 02:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 02:31 PM IST
सार

एफपीआई ने जनवरी में भी 28,852 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। यह पिछले सात महीनों में सबसे अधिक निकासी थी। वहीं, एक से 10 फरवरी के बीच भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 9,672 करोड़ रुपये की निकासी की गई है।

विज्ञापन
FPI: Foreign investors continue to withdraw from the Indian market News and updates
एफपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार से विदेश निवेशकों को निकासी लगातार जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) इस महीने फरवरी में अब तक 9600 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी कर चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य उभरते बाजारों की तुलना में भारतीय इक्विटी बाजार के ऊंचे मूल्यांकन को देखते हुए विदेशी निवेशक निकासी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने जनवरी में भी 28,852 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। यह पिछले सात महीनों में सबसे अधिक निकासी थी। वहीं, एक से 10 फरवरी के बीच भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 9,672 करोड़ रुपये की निकासी की गई है।

विज्ञापन


नवंबर-दिसंबर में किया था निवेश 

विदेशी निवेशकों ने दिसंबर 2022 में 11,119 करोड़ रुपये और नवंबर में 36,238 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश भारतीय बाजार में किया था। कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि  केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर में वृद्धि का सिलसिला जारी रखने से आगे भी एफपीआई द्वारा निकासी जारी रहने की आशंका है। वहीं, मॉर्निंगस्टार इंडिया के सह निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया, पूंजी निकासी की यह प्रवृत्ति तब तक जारी रहेगी जब तक अदाणी मामले पर अधिक स्पष्टता नहीं आती है, बाजार में अधिक स्थिरता आती है और एफपीआई को भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के अधिक ठोस संकेत नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजारों का तुलनात्मक रूप से अधिक मूल्यांकन होना भी विदेशी पूंजी की इस निकासी का एक प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान, द.कोरिया में लग रही पूंजी
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय बाजारों से निकाली गई पूंजी को ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे बाजारों में लगाया जा रहा है। चीन में सख्त लॉकडाउन हटाने के बाद फिर से विदेशी निवेशकों उसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed