फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn food poisoning Apple puts unit on probation employees will get salary despite plant closure

Foxconn Food Poisoning: प्लांट बंद होने पर भी फॉक्सकॉन कर्मियों को मिलेगा वेतन, एप्पल ने दिया बयान

Wed, 29 Dec 2021 02:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Dec 2021 02:15 PM IST
सार

Foxconn TN Unit On Orobation: एप्पल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि फॉक्सकॉन की श्रीपेरंबदूर सुविधा को परिवीक्षा पर रखा गया है। बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को भुगतान जारी रहेगा, जबकि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Foxconn food poisoning Apple puts unit on probation employees will get salary despite plant closure
एप्पल फॉक्सकॉन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईफोन निर्माता कंपनी एपल ने चेन्नई के श्रीपेरमबुदूर स्थित फॉक्सकॉन की फैक्टरी को परीक्षण में डाल दिया है। साथ ही फैक्टरी में दोबारा उत्पादन शुरू करने से पहले कड़े मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए है। बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को भुगतान जारी रहेगा, जबकि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की ओर से जारी एक बयान में कहा गया  कि हम अपनी स्थानीय प्रबंधन टीम और हमारी प्रबंधन प्रणालियों का पुनर्गठन भी कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम आवश्यक उच्च मानकों को प्राप्त कर सकें और बनाए रख सकें। इस बीच, एपल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि सुविधा फिर से शुरू होने से पहले सख्त मानकों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने एक ईमेल में कहा कि हम स्थितियों की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारत में एपल के उत्पाद बनाती है। फैक्टरी में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 250 श्रमिक बीमार हो गए थे। इसके बाद से श्रमिक हड़ताल कर रहे हैं और पिछले 10 दिनों से फैक्टरी में कामकाज बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed